रायपुर 21 जुलाई मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंगलवार को मंत्रालय में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री आज सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास से मंत्रालय के लिए रवाना होंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे मंत्रालय में विभागीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
दोपहर बाद मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे, जहां वे विभिन्न बैठकों एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रात 9:15 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
