नई दिल्ली:
Jana Nayagan Review In Hindi: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की मचअवेटेड फिल्म ‘जन नायकन’ 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को विजय की आखिरी फिल्म माना जा रहा है, जिसके चलते फैंस भी इमोशनल होते हुए नजर आ रहे हैं और रिएक्शन देते हुए दिख रहे हैं. विजय ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, और उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग सिर्फ साउथ में ही नहीं, बल्कि पूरे देश-विदेश में भी है. यही वजह है कि ‘जन नायकन’ साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. एक्स पर थलापति के फैंस रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं, जिसमें आखिरी बार सुपरस्टार की फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद भावुक होते हुए नजर आ रहे हैं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि जन नायकन 400 करोड़ के बजट में बनी है और जनवरी से विवादों में फंसी हुई है. वहीं अब विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद फिल्म रिलीज हो चुकी है.
जन नायकन प्रोड्यूसर ने कही थी ये बात
फिल्म का निर्देशन एच. विनोथ ने किया है, जबकि इसका निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है. फिल्म निर्माता वेंकट के. नारायण ने रिलीज डेट की घोषणा के साथ खुशी भी जाहिर की. उन्होंने कहा, “सिनेमा में कुछ पल ऐसे होते हैं, जो इतिहास का हिस्सा बन जाते हैं और ‘जन नायकन’ भी उन्हीं खास पलों में से एक है. थलापति विजय के बड़े पर्दे पर आखिरी बार नजर आने वाली फिल्म का हिस्सा बनना हमारे लिए सम्मान की बात है. हमें खुशी है कि हम यह फिल्म दुनिया भर में उनके करोड़ों प्रशंसकों तक पहुंचा रहे हैं.
विजय का सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है. उन्होंने एक अभिनेता के रूप में करियर शुरू किया और मेहनत, लोकप्रियता और लोगों से जुड़े रहने के कारण लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई. यही भरोसा और प्यार उन्हें राजनीति तक लेकर आया. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने तक का उनका सफर इस बात का प्रमाण है कि जनता के साथ उनका रिश्ता कितना मजबूत है. हमें पूरा विश्वास है कि ‘जन नायकन’ दर्शकों के लिए एक यादगार सिनेमाई अनुभव साबित होगी. यह फिल्म विजय के शानदार फिल्मी करियर को एक भावनात्मक विदाई देगी, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा.’
