आज वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया। दिन के कारोबार में ब्रेंट क्रूड लगभग 4.9 प्रतिशत बढ़कर 98 अमेरिकी डॉलर और 67 सेंट प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड 4.4 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 90 अमेरिकी डॉलर और 70 सेंट प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
