ट्रम्प प्रशासन ने अमरीका शरण प्रणाली (एसाइलम) में बदलाव किया है, जिसके तहत आव्रजन अधिकारी कुछ आवेदनों को साक्षात्कार लिए बिना ही आव्रजन न्यायाधीशों के पास भेज सकें।
अमरीका सरकार का कहना है कि इस कदम से लंबित आवेदनों की संख्या में भारी कमी आएगी। गृह सुरक्षा विभाग ने कहा कि यह नियम तत्काल प्रभाव से लागू होगा और अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा अंतिम संस्करण जारी करने से पहले जनता से सुझाव आमंत्रित करेगी।
