सरकार ने कहा है कि 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक खेलों की तैयारियों के तहत टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टीओपीएस) के अंतर्गत 369 विशिष्ट खिलाड़ियों को सहायता प्रदान की जा रही है। युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज लोकसभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पिछले पांच वित्तीय वर्षों में इस योजना के तहत 125 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। मंत्री ने कहा कि TOPS योजना के तहत चिन्हित खिलाड़ियों को उनकी विशेष प्रशिक्षण और प्रतियोगिता संबंधी आवश्यकताओं के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जिसमें कोचिंग, अंतरराष्ट्रीय अनुभव, खेल विज्ञान और चिकित्सा सहायता, उपकरण और अन्य खिलाड़ी-विशिष्ट आवश्यकताएं शामिल हैं।
