भारतीय चिकित्सा विज्ञान के इतिहास में 06 अगस्त 1986 एक ऐतिहासिक दिन के रूप में दर्ज है। इसी दिन मुंबई के जसलोक अस्पताल में भारत की पहली टेस्ट ट्यूब बेबी (आईवीएफ शिशु) का जन्म हुआ। इस उपलब्धि ने देश में प्रजनन चिकित्सा के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत की।
मणि चावड़ा और उनके पति लंबे समय से संतान सुख की प्रतीक्षा कर रहे थे, लेकिन प्राकृतिक रूप से गर्भधारण संभव नहीं हो पा रहा था। इसके बाद उन्होंने प्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ इंदिरा हिंदुजा से परामर्श लिया। डॉ हिंदुजा ने उन्हें इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) तकनीक अपनाने की सलाह दी।
इस प्रक्रिया के तहत प्रयोगशाला में शुक्राणु और अंडाणु का निषेचन कर भ्रूण तैयार किया गया। 30 नवंबर 1985 को इस भ्रूण को मणि चावड़ा के गर्भाशय में प्रत्यारोपित किया गया। बाद में 06 जनवरी 1986 को अल्ट्रासाउंड जांच में गर्भधारण की पुष्टि हुई।
करीब नौ महीने बाद 06 अगस्त 1986 को सुबह लगभग 3:30 बजे मणि चावड़ा ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया, जिसका नाम हर्षा रखा गया। यह भारत में आईवीएफ तकनीक से जन्म लेने वाली पहली शिशु थीं। बाद के वर्षों में हर्षा स्वयं भी मां बनीं, जिसने इस तकनीक की सफलता और विश्वसनीयता को और मजबूत किया।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1825 – बोलीविया ने पेरू से स्वतंत्रता हासिल की।
1862 – मद्रास उच्च न्यायालय की स्थापना।
1906 – प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी चितरंजन दास और अन्य कांग्रेस नेताओं ने मिलकर ‘वंदेमातरम’ समाचार पत्र का प्रकाशन शुरू किया।
1914 – आस्ट्रिया द्वारा रूस के विरुद्ध युद्ध की घोषणा
1926 – अमेरिकी तैराक गेरट्रुड एडर्ल इंग्लिश चैनल को तैरकर पार करने वाली पहली महिला बनीं।
1945 – जापानी नगर हिरोशिमा पर अमेरिका ने पहला परमाणु बम गिराया।
1960 – क्यूबा ने देश की तमाम संपत्ति का राष्ट्रीयकरण किया।
1962 – जमैका को स्वतंत्रता मिली।
1964 – अमेरिका के नेवादा में विश्व के सबसे प्राचीन वृक्ष प्रोमेथस को काट दिया गया।
1986 – भारत के प्रथम टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म।
1990 – पाकिस्तानी राष्ट्रपति गुलाम इसाक खान ने बेनजीर भुट्टो को प्रधानमंत्री पद से हटा दिया।
1996 – नासा ने मंगल पर जीवन होने की संभावना जताई।
1997 – श्रीलंका ने बनाया था टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड।
2001 – भारत व आस्ट्रेलिया में आर्थिक समझौता।
2002 – भारत और पाकिस्तान में तनाव के कारण आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान से अपने नागरिकों को वापस बुलाया।
2004 – वर्ष 2000 में फिजी के प्रधानमंत्री महेन्द्र चौधरी के ख़िलाफ़ तख्तापलट के मामले में उपराष्ट्रपति जोपे सेनीलोली को 4 वर्ष की जेल।
2005 – दोनों देश सीमा पर साझा गस्त तेज करने पर सहमत।
2007 – मध्य त्रिनिदाद में एक पुराने हिन्दू मन्दिर को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
2007 – हंगरी के वैज्ञानिकों ने लगभग 80 लाख साल पुराने देवदार के वृक्ष का जीवाश्म प्राप्त करने का दावा किया।
2008 – सरकारी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) को अन्ध्र प्रदेश के कृष्णा पट्टनम में 880 मेगावाट का सुपर क्रिटिकल बॉयलर लगाने का आर्डर मिला जो इस श्रेणी का पहला आर्डर है।
2008 – बंगाल सरकार ने टाटा समूह को सिंगापुर से संयन्त्र नहीं हटाने पर राजी किया।
2008 – सर्वोच्च न्यायालय ने सिमी पर प्रतिबंध हटाने के विरुद्ध फैसले पर रोक लगाई।
2010 – जम्मू और कश्मीर में अचानक आई बाढ़ से कम से कम 255 लोग मारे गए।
2011 – थाईलैंड में प्यूइआ थाई दल की यिंगलुक शिनवात्रा शु्रिवार देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
2012 – नासा का क्यूरिओसिटी रोवर मंगल ग्रह पर पहुंचा।
जन्म
1915 – गुरदयाल सिंह ढिल्लों – भारत के पांचवें लोकसभा अध्यक्ष।
1921 – के. एम. चांडी – स्वतंत्रता सेनानी तथा गुजरात और मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल।
1933 – ए. जी. कृपाल सिंह, भारतीय क्रिकेटर।
1944 – अविनाश दीक्षित – भारतीय मूल के अमेरिकी अर्थशास्त्री हैं।
1959 – राजेन्द्र सिंह – भारत के प्रसिद्ध पर्यावरण कार्यकर्ता हैं।
1970 – एम. नाइट श्यामलन, भारतीय / अमेरिकी फ़िल्म निर्देशक।
निधन
1925 – सर सुरेन्द्रनाथ बेनर्जी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता।
1982 – गोदे मुरहारी – छठवीं लोकसभा में लोकसभा उपाध्यक्ष थे।
1982 – एस. के. पोट्टेक्काट्ट, प्रसिद्ध मलयालम साहित्यकार।
1997 – बीरेन्द्र कुमार भट्टाचार्य – असमिया साहित्यकार थे।
2003 – रॉबिन बनर्जी – प्रसिद्ध वन्यजीव विशेषज्ञ, पर्यावरणविद्, चित्रकार, फोटोग्राफर और दस्तावेजी फिल्म निर्माता थे।
2006 – सूरज भान – भारतीय राजनीतिज्ञ एवं दलित नेता।
2018 – आर. के. धवन – भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और राज्य सभा सांसद थे।
2019 – सुषमा स्वराज – भाजपा की शीर्ष महिला नेत्री, केन्द्रीय मंत्री और दिल्ली की प्रथम महिला मुख्यमंत्री।
महत्वपूर्ण अवसर
– विश्व स्तनपान दिवस (सप्ताह)।
– हिरोशिमा दिवस।
