आज वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में मामूली उछाल आया क्योंकि ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाक़ाई ने कहा कि जब तक अमेरिका ईरान के खिलाफ अपनी नौसैनिक नाकाबंदी जारी नहीं रखता, तब तक होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खुलेगा। दिन के कारोबार में ब्रेंट क्रूड 1.4 प्रतिशत बढ़कर 84 अमेरिकी डॉलर और 72 सेंट प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड 1.1 प्रतिशत बढ़कर 79 अमेरिकी डॉलर और 2 सेंट प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
