दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक गुरुवार को चेन्नई के पास कोवलम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में शुरू हुई।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने इस अवसर पर शाह को सम्मानित किया।
चेन्नई के बाहरी इलाके में स्थित एक समुद्र तटीय रिसॉर्ट में आयोजित हो रही इस बैठक में दक्षिणी राज्यों से संबंधित प्रमुख अंतर-राज्यीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श होने की उम्मीद है।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क, और केरल और कर्नाटक के मुख्यमंत्री क्रमशः डीके शिवकुमार और वीडी सतीसन विचार-विमर्श में भाग ले रहे हैं।
