गुलजार हिंदी सिनेमा के जाने माने गीतकार हैं, जिन्होंने गाने मोरा गोरा रंग लाई ले से करियर की शुरूआत की और तुझसे नाराज नहीं जिंदगी, जय हो और दिल ढूंढता है जैसे आइकॉनिक गाने बॉलीवुड को दिए. लेकिन क्या आप गुलजार के उस स्पेशल सॉन्ग के बारे में जानते हैं, जिसके लिरिक्स को लेकर काफी बवाल हुआ था. यहां तक कि सिंगर और रैपर हनी सिंह ने भी गुलजार के खिलाफ आवाज उठा दी थी. हालांकि आज 20 साल बाद यह गाना खूब पॉपुलर हैं और लोग इस गाने पर जमकर डांस करते हैं.
गुलजार के 20 साल पुराने गाने के बोल पर हुई थी कॉन्ट्रोवर्सी
हम बात कर रहे हैं गुलजार के लिए स्पेशल गाने बिड़ी जलाइले की, जिसके बोल खुद गीतकार ने लिखे थे. वहीं बिपाशा बासु, विवेक ओबरॉय और सैफ अली खान इस गाने में नजर आए थे. फिल्म थी 2006 में रिलीज हुई ओमकारा, जिसे विशाल भारद्वाज ने कंपोज किया था और सुनिधि चौहान और सुखविंदर सिंह ने गाया था. कई लोगों ने इसे वल्गर बताया, जिसके चलते यह काफी चर्चा में भी रहा.
