रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. दोपहर 12 बजे वह भाजपा प्रदेश कार्यालय में संकल्प सेवा अभियान को लेकर बुलाई गई बैठक में शामिल होंगे. बैठक के बाद वह जेई रोड स्थित डीडीयू ऑडिटोरियम में आोयिजत खेल अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे. यहां वह करीब शाम 4:30 बजे से 6 बजे तक मौजूद रहेंगे. इसके बाद वह मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे.
राज्यपाल डेका का बलौदा बाजार दौरा राज्यपाल रमेन डेका आज बलौदा बाजार जिले के ग्राम चांपा के दौरा पर रहेंगे. राज्यपाल दोपहर करीब 12 बजे ग्राम पंचायत चांपा पहुंचेंगे, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. उनका करीब तीन घंटे गांव में रहने का कार्यक्रम है. राज्यपाल रमेश डेका ग्राम चांपा स्थित स्कूल में नवनिर्मित हाल का लोकार्पण करेंगे. इसके साथ ही वे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी करेंगे. कार्यक्रम के दौरान प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा. राज्यपाल के दौरे को लेकर स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.
