राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईएफटी) के संयुक्त दीक्षांत समारोह 2026 में शिरकत करेंगी। देश भर में स्थित एनआईएफटी के 18 परिसरों के स्नातक छात्र अपनी डिग्री प्राप्त करने का जश्न मनाने और अपनी शैक्षणिक यात्रा के समापन को चिह्नित करने के लिए एक साथ एकत्रित होंगे।
केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत 1986 में स्थापित एनआईएफटी एक वैधानिक संस्थान है। वर्षों से यह फैशन शिक्षा के क्षेत्र में एक अग्रणी संस्थान के रूप में उभरा है, जो पारंपरिक कला और शिल्प, अकादमिक ज्ञान, डिजाइन नवाचार, प्रौद्योगिकी, रचनात्मक सोच और उद्योग के साथ जुड़ाव को एक साथ लाता है।
