बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के बीच फिल्मों के बॉक्स ऑफिस क्लैश और टाइटल को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है। अब एक बार फिर हिंदी और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बीच एक जैसे नाम को लेकर सुर्खियां तेज हो गई हैं। मामला कन्नड़ सुपरस्टार शिव राजकुमार की आने वाली फिल्म ‘ओरिजनल मॉन्स्टर’ और सलमान खान की कथित अपकमिंग फिल्म ‘मॉन्स्टर’ के टाइटल को लेकर सामने आया है। कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता शिव राजकुमार की नई फिल्म के नाम की घोषणा हाल ही में की गई। फिल्म का टाइटल ‘ओरिजनल मॉन्स्टर’ रखा गया है। जैसे ही यह नाम सामने आया, सोशल मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री में इसकी तुलना सलमान खान की उस फिल्म से होने लगी, जिसके टाइटल को लेकर पहले से ही चर्चा चल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान की एक आगामी फिल्म का नाम ‘मॉन्स्टर’ बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
फिल्म इंडस्ट्री में टाइटल को लेकर पहले भी कई बार विवाद सामने आ चुके हैं। कई बार एक जैसे नामों के कारण फिल्मों के नाम बदले गए हैं, तो कई बार निर्माताओं ने आपसी सहमति से रास्ता निकाला है। लेकिन शिव राजकुमार की प्रतिक्रिया से साफ है कि वह इसे किसी विवाद के रूप में नहीं देख रहे हैं। फिलहाल दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। जहां शिव राजकुमार की ‘ओरिजनल मॉन्स्टर’ साउथ सिनेमा में चर्चा का विषय बनी हुई है, वहीं सलमान खान की संभावित ‘मॉन्स्टर’ को लेकर भी फैंस इंतजार कर रहे हैं। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों फिल्मों के टाइटल और रिलीज को लेकर क्या नया अपडेट सामने आता है।
