भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका को देखते हुए ऑरेंज कलर की चेतावनी जारी की है।
मौसम विज्ञान विभाग ने आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। दिन के दौरान हिमाचल प्रदेश, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, विदर्भ, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी इसी तरह के मौसम की आशंका है।
आईएमडी के अनुसार, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, कर्नाटक और तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में छिटपुट से लेकर व्यापक वर्षा होने की संभावना है, जबकि कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों में काफी व्यापक से लेकर व्यापक वर्षा होने की संभावना है।
