अमेरिका में, हवाई राज्य ने तूफान लोवेल के संभावित प्रभावों से निपटने की तैयारियों के लिए राज्यव्यापी आपातकाल घोषित कर दिया है। राष्ट्रीय तूफान केंद्र ने बताया कि लोवेल एक बार फिर श्रेणी 4 के तूफान में तब्दील हो गया है, जिसकी निरंतर हवाओं की गति लगभग 240 किलोमीटर प्रति घंटा है।
तूफान इस समय हवाई के लिहुए से लगभग 985 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है और अगले सप्ताह की शुरुआत में पश्चिमी हवाई द्वीपों के पास पहुंचने की संभावना है।
तेज़ लहरों और भारी बारिश सहित मौसम के प्रभाव तूफान के केंद्र से सैकड़ों मील दूर तक फैल सकते हैं। आपातकालीन घोषणा से राज्य और काउंटी एजेंसियों को हवाई में उष्णकटिबंधीय चक्रवात लाला से उबरने के प्रयासों में कर्मियों, उपकरणों और अन्य संसाधनों को तेज़ी से जुटाने में मदद मिलेगी।
