आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने आज जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्वच्छता ही सेवा 2026 की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक अंतर-मंत्रालयी वर्चुअल बैठक की।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री लाल ने कहा कि अभियान के नौवें संस्करण में प्रवेश करते ही, देश स्वच्छ और स्वस्थ भारत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को फिर से दोहरा रहा है। उन्होंने नागरिकों से आगे आने, अभियान में पूरे दिल से भाग लेने और स्वच्छता ही सेवा को एक सच्चा जन आंदोलन बनाने का आग्रह किया।
स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान इस महीने की 17 तारीख से 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा।
