भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने आज बिहार, मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, कर्नाटक और तमिलनाडु में आज बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक की संभावना जताई है।
पुडुचेरी, कराईकल, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में भी इसी तरह के मौसम की संभावना है। मौसम एजेंसी ने आज दिल्ली के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने का भी अनुमान लगाया है।
