नई दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत गिरने की घटना के बाद बचाव और राहत कार्य जारी है। आज सफदरजंग अस्पताल से धौला कुआं की ओर जाने वाले मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा। दिल्ली यातायात पुलिस ने बताया कि आरटीआर और बेनीतो जुआरेज मार्ग से आने वाले मार्गों पर भी यातायात प्रभावित होगा।
दिल्ली यातायात पुलिस ने नागरिकों से आग्रह किया है कि यदि संभव हो तो इन मार्गों से बचें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करें। पुलिस ने लोगों से घटना स्थल के पास न रुकने, न वाहन पार्क करने और न ही भीड़ लगाने का आग्रह किया है। इसके साथ ही एम्बुलेंस और बचाव वाहनों के लिए रास्ता खुला रखने का भी अनुरोध किया है।
