नई दिल्ली में नौसेना कमांडरों का तीन दिवसीय सम्मेलन संपन्न हो गया है। यह सम्मेलन 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चला। सम्मेलन में नौसेना की तैयारियों, प्रशिक्षण, रखरखाव और संसाधनों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। बदलते वैश्विक सुरक्षा माहौल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते इस्तेमाल पर भी बात हुई। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर और क्वांटम तकनीक को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश की सुरक्षा में भारतीय नौसेना की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि हाल में नौसेना में शामिल किए गए युद्धपोतों में 75 प्रतिशत से ज्यादा स्वदेशी सामग्री का इस्तेमाल हुआ है। प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि ने नई तकनीक अपनाने और तीनों सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया। सम्मेलन में भारतीय नौसेना को मजबूत और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार बनाने पर जोर दिया गया।
