केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने आज कहा कि पश्चिम एशिया संकट एक प्रमुख चिंता का विषय है, क्योंकि इससे विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है। नई दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए नायडू ने कहा कि सरकार एटीएफ की कीमतों को लेकर स्थिति का आकलन करने के लिए एयरलाइंस और तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) के साथ बातचीत कर रही है। उन्होंने कहा कि मंत्रालय सभी हितधारकों के साथ बैठक करेगा और उसके बाद निर्णय लेगा।
