वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत ने पिछले चार वर्षों में 38 विकसित देशों के साथ तरजीही व्यापार समझौते किए हैं। आज नई दिल्ली में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोलते हुए गोयल ने कहा कि भारत का लक्ष्य भारतीय व्यवसायों के लिए बाजार पहुंच का विस्तार करना और साथ ही देश के बाजारों को वैश्विक साझेदारों के लिए खोलना है।
उन्होंने बताया कि 2014 से पहले भारत के व्यापार समझौतों में लगभग 10 ट्रिलियन डॉलर के संयुक्त सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वाली अर्थव्यवस्थाएं शामिल थीं, जो अब बढ़कर लगभग 70 ट्रिलियन डॉलर हो गई हैं। गोयल ने आगे कहा कि भारत कनाडा, मैक्सिको, मर्कोसुर, यूरेशिया और कई अन्य देशों के साथ व्यापार समझौतों पर बातचीत कर रहा है। गोयल ने इस बात पर जोर दिया कि भारत भरोसेमंद साझेदारियों की तलाश में है।
