सरकार ने इस महीने के दूसरे पखवाड़े के लिए घरेलू बाजार में चीनी की बिक्री का कोटा 13 लाख मीट्रिक टन तय किया है। खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के अनुसार, चीनी मिलों को तय कोटे के अलावा 30 नवंबर तक उत्पादित चीनी बेचने की भी अनुमति दी गई है।
यह सुविधा उन मिलों को मिलेगी, जिन्होंने नवंबर में गन्ने की पेराई शुरू की है या अक्टूबर में ही काम शुरू कर दिया था। विभाग ने बताया कि अक्टूबर में पेराई शुरू करने वाली मिलों को उस महीने उत्पादित चीनी नवंबर में बेचने की पहले ही अनुमति दी जा चुकी है।
