विदेश मंत्रालय ने फिर कहा है कि विदेशों में भारतीय समुद्री यात्रियों की सुरक्षा और कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नई दिल्ली में कल विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि आपातकालीन यात्रा प्रमाणपत्र जारी करने से ईरान के चाबहार बंदरगाह पर फंसे केरल के यात्री अक्षय हरीश का भारत लौटने का रास्ता खुल गया है।
पासपोर्ट और निरंतर सेवामुक्ति प्रमाणपत्र खोने के कारण हरीश ईरान में फंस गए थे। यह दस्तावेज समुद्री यात्रियों के लिए आवश्यक हैं। प्रवक्ता ने बताया कि तेहरान में भारतीय दूतावास और बंदर अब्बास में वाणिज्य दूतावास ने उनसे संपर्क किया है।
