दिल्ली । स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) चीफ अरुण कुमार सिन्हा का निधन हो गया। एसपीजी प्रमुख अरुण कुमार ने दिल्ली में अंतिम सांस ली।
बता दें कि सिन्हा 1987 केरल कैडर के आईपीएस अधिकारी रहे थे और 2016 से एसपीजी निदेशक के तौर पर काम कर रहे थे।उनकी सेवा को और सरहानीय कामों को देखते हुए कई पदकों और पुरस्कार मिले थे।
अरुण सिन्हा करीब एक साल से कैंसर से लड़ रहे थे। 4 सितंबर को अचानक उन्हें लीवर में दिक्कत हुई तो दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया। बुधवार को 61 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली, वो 2016 से एसपीजी निदेशक के तौर पर काम कर रहे थे। उन पर प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी।
