इसके साथ ही बड़ी खबर ये भी है कि जी-20 समिट के दौरान सभी भारतीय डेलिगेट्स और नौकरशाहों के आईडेंटिडी कार्ड्स बदल दिए गए हैं। इन कार्ड्स पर इंडिया की जगह भारत लिख दिया गया है। G20 इवेंट के निमंत्रण पत्र के साथ-साथ आइडेंटिटी कार्ड्स पर भी Indian official की जगह Bharat Official यानी भारत के अधिकारी लिखा हुआ है। सरकार ने इतनी तेज़ी से काम किया है कि विपक्ष हैरान हो गया है।
किन-किन दस्तावेजों में इंडिया की जगह लिखा भारत?
आसियान देशों के शिखर सम्मेलन के नोट में साफ-साफ लिखा है द प्राइम मिनिस्टर ऑफ भारत श्री नरेन्द्र मोदी। ये नोट बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने शेयर किया है।
वैसे ये पहला सरकारी दस्तावेज़ नहीं है जिसमें इंडिया की जगह भारत लिखा गया है। ऐसे दस्तावेज़ों के सामने आने का सिलसिला मंगलवार से शुरू हुआ जो अब जारी रहने वाला है।
राष्ट्रपति की तरफ से जी-20 के मौके पर डिनर के न्योते में प्रेजिडेंट ऑफ भारत लिखा गया।
जी-20 सम्मेलन में इंडिया के साथ-साथ भारत लिखा गया।
पहचान पत्रों पर भारत लिखा गया।
25 अगस्त को मोदी अफ्रीका में थे वहां भी भारत लिखा गया।
अब आसियान में शामिल हो रहे हैं तो वहां भी भारत लिखा गया है।
कांग्रेस की स्पेलिंग मिस्टेक, BJP ने कोसा तो सुधारा
कांग्रेस इतनी आग बबूला है कि उसने विरोध की जल्दबाजी में ब्लंडर कर दिया। संविधान के डमी पेज पर लिखा इंडिया को हटाना नामुमकिन लेकिन इसमें स्पेलिंग मिस्टेक कर दी। कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से संविधान की प्रस्तावना लिखा जो डमी नोट जारी हुआ उसमें कई जगहों पर स्पेलिंग की मिस्टेक थी। कांग्रेस की इस गलती को बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शर्मनाक बताया तो कांग्रेस ने इसे टाइपिंग की गलती बताकर फौरन हटा दिया और उसकी जगह नया डमी नोट जारी कर दिया लेकिन तब तक सोशल मीडिया पर कांग्रेस की काफी किरकिरी हो चुकी थी।
