नारायण चंदेल ने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के द्वारा दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी की गई। जिसके विरोध में पूरे देश, छत्तीसगढ़ सहित बैकुंठपुर में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री का पुतला दहन किया। प्रशासन ने हमारे कार्यकर्ताओं को रोका। बेहद दुर्भाग्य जनक है कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बैकुंठपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज कराया है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि क्या कांग्रेस के लोग बिलावल भुट्टो के प्रशंसक हैं? क्या कांग्रेस के लोगों को भी बिलावल भुट्टो का पुतला जलाना चाहिए अथवा नहीं जलाना चाहिए? यह प्रमाणित हो गया है कि कांग्रेस भावनात्मक रूप से पाकिस्तान से जुड़ी है।
