विज्ञान Android यूजर्स के लिए आया नया फीचर, अब एक साथ डाउनलोड होंगे इतने ऐप Divya Chinta May 4, 2024 Android यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। यूजर्स को एक फास्ट यूजर एक्सपीरियंस देने के लिए गूगल ने एक काम का अपडेट जारी किया है। अब आप Google Play Store ने एक साथ दो ऐप्स डाउनलोड कर पाएंगे। Android यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। यूजर्स को एक फास्ट यूजर एक्सपीरियंस देने के लिए गूगल ने एक काम का अपडेट जारी किया है। अब आप Google Play Store ने एक साथ दो ऐप्स डाउनलोड कर पाएंगे। सुनने में यह भले ही छोटा सा अपडेट लग रहा हो लेकिन यह वाकई में बेहद काम का फीचर है। यह खासतौर से ऐसे समय में आपका समय बचाएगा जब आपको एक साथ कई ऐप डाउनलोड करने की जरूरत हो। पहले यह संभव नहीं था और यूजर को पहले ऐप का डाउनलोड पूरा होने तक दूसरे को डाउनलोड करने के लिए इंतजार करना पड़ता था। प्ले स्टोर पर एक साथ दो ऐप डाउनलोड करें एक ही समय में दो ऐप्स डाउनलोड करने की क्षमता अब नथिंग फोन (2) समेत कई स्मार्टफोन पर उपलब्ध है। 9टू5 गूगल के लोगों ने सबसे पहले इस फंक्शनैलिटी को गूगल प्ले स्टोर पर देखा है। इससे पहले, यह सुझाव दिया गया था कि Google Play Store एक साथ 5 ऐप्स डाउनलोड करने का सपोर्ट करेगा। वर्तमान में यह केवल दो तक ही सीमित है। हालांकि, फ्यूचर अपडेट्स में यूजर्स को एक साथ दो से ज्यादा ऐप्स डाउनलोड करने की सुविधा मिल सकती है। ऐसे चेक करें कि आपके एंड्रॉयड फोन में यह फीचर मिला या नहीं यह देखने के लिए कि क्या आपके एंड्रॉयड स्मार्टफोन को यह फीचर मिला या नहीं, इसके लिए प्ले स्टोर पर जाएं और एक साथ दो बड़े ऐप डाउनलोड करने का प्रयास करें। यदि दोनों ऐप्स डाउनलोड होना शुरू हो जाएं, तो आपके पास यह अपडेट आ चुके हैं। यदि कोई ऐप घूमते हुए सर्कल के साथ रुक जाता है, तो इसका मतलब यह है कि आपको नए फीचर के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। Post navigation Previous श्रमिकों एवं निजी कर्मचारियों को मतदान का उपयोग करने 7 मई को सवैतनिक अवकाशNext वरुथिनी एकादशी Related Stories चीन के AI मॉडल को वैश्विक स्तर पर इस्तेमाल की मंजूरी मिलने का दावा विज्ञान चीन के AI मॉडल को वैश्विक स्तर पर इस्तेमाल की मंजूरी मिलने का दावा October 23, 2026 क्या है PHP, जिसकी सुरक्षा खामी से यूरोप में सरकारी वेबसाइटें हुईं बंद विज्ञान क्या है PHP, जिसकी सुरक्षा खामी से यूरोप में सरकारी वेबसाइटें हुईं बंद October 22, 2026 स्पेसएक्स के थ्रस्टर्स की मदद से टेस्ला की नई रोडस्टर हवा में घूम गई, लेकिन यह 2028 तक जमीन पर नहीं उतरेगी। विज्ञान स्पेसएक्स के थ्रस्टर्स की मदद से टेस्ला की नई रोडस्टर हवा में घूम गई, लेकिन यह 2028 तक जमीन पर नहीं उतरेगी। October 16, 2026