देश प्रेरक प्रसंग:- निंदक नियरे राखिये Divya Chinta May 14, 2024 विनोबाजी अपने पत्रों को संभालकर रखते थे और उन सबका यथावत् उत्तर भी दिया करते थे | एक दिन उनके पास गाँधीजी का एक पत्र आया, तो उन्होंने उसे पढ़कर फाड़ दिया | समीप ही श्री कमलनयन बजाज भी बैठे थे | उन्हें यह देख आश्चर्य हुआ | वह अपने उद्वेग को दबा न सके और उन्होंने उन फाड़े टुकड़ों को जोड़कर पढ़ा तो उसे विनोबाजी की प्रशंसा से ओत-प्रोत पाया | उसमें लिखा था – “आपके समान उच्च आत्मा मैंने और कहीं नहीं देखा |” साश्चर्य बजाजजी ने पूछा- “आपने यह पत्र फाड़ क्यों दिया ? सही बात जो लिखी थी | इसे संभालकर रखना था | “ सस्मित विनोबाजी ने उत्तर दिया, “यह पत्र मेरे लिए बेकार है, अत: मैंने फाड़ डाला | पूज्य बापू ने अपनी विशाल दृष्टि से मुझे जैसा देखा, इस पत्र में लिख दिया है, पर मेरे दोषों की उन्हें कहाँ खबर ? मुझे तो आत्म-प्रशंसा बिल्कुल पसंद नहीं | हाँ ! कोई मेरे दोष बतावे, तो मैं बराबर उनका ख्याल करूँगा | Post navigation Previous पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्चा तेल 84 डॉलर प्रति बैरल के करीबNext छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में ग्रीष्मकालीन अवकाश प्रारंभ Related Stories प्रधानमंत्री मोदी ने सरकार प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे किए; केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में एक प्रस्ताव पारित किया। Featured देश प्रधानमंत्री मोदी ने सरकार प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे किए; केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में एक प्रस्ताव पारित किया। October 7, 2026 प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे श्री विनायक मंदिर, विघ्नहर्ता से की देश कल्याण की कामना, सुभाषितम् से दिया सेवा का संदेश Featured देश प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे श्री विनायक मंदिर, विघ्नहर्ता से की देश कल्याण की कामना, सुभाषितम् से दिया सेवा का संदेश October 7, 2026 पुराने बयानों से उलट कांग्रेस अब डुप्लीकेट और मृतक मतदाताओं की जांच का क्यों कर रही विरोध : भाजपा Featured देश पुराने बयानों से उलट कांग्रेस अब डुप्लीकेट और मृतक मतदाताओं की जांच का क्यों कर रही विरोध : भाजपा October 6, 2026