Popular देश प्रेरक प्रसंग:- विनम्रता Divya Chinta May 21, 2024 स्व. लालबहादुर शास्त्री अपने नौकर-चाकरों के साथ बड़ी विनम्रता का बर्ताव रखते थे, किन्तु उनकी पत्नी ललितादेवी का नौकरों के साथ अधिक सम्बन्ध होने के कारण नौकरों द्वारा त्रुटियाँ किये जाने पर वे कभी-कभी नाराज हो जाती थीं | एक बार श्रीमती ललितादेवी एक नौकर द्वारा ठीक तरह से काम न करने के कारण नाराज हो गयीं और उसे फटकारने लगीं | शास्त्री जी ने देखा तो बोले, “ नौकरों के साथ विनम्रता से पेश आना चाहिए, डांट- डपट नहीं करनी चाहिए, तभी वे दिल लगाकर काम किया करेंगे |” इस पर ललितादेवी बिगड़ उठीं, बोलीं, नौकरों पर यदि अंकुश न रखें, तब तो वे मनमानी ही करने लगेंगे | उनकी गलतियाँ तो उन्हें बतानी ही चाहिए |” इस पर शास्त्री जी हँसते हुए बोले, “तुम्हें तो इस शेर का अनुकरण करना चाहिए – कुदरत को न पसंद है सख्ती बयान में | इसीवजह तो दी नहीं हड्डी जबान में || Post navigation Previous 21मई विशेष:- राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस, सामाजिक एकजुटता से होगा आतंकवाद का खात्माNext पश्चिम एशिया में भारतीय संस्कृति का विस्तार Related Stories रेड अलर्ट के बीच चारधाम यात्रा 27 सितंबर तक स्थगित, पंजीकरण भी रोका गया Featured देश रेड अलर्ट के बीच चारधाम यात्रा 27 सितंबर तक स्थगित, पंजीकरण भी रोका गया September 26, 2026 मुख्यमंत्री विजय 28 सितंबर को मदुरै में शुरू करेंगे ‘तायमामन स्वर्ण अंगूठी योजना’, गांधी संग्रहालय का भी करेंगे उद्घाटन Featured देश मुख्यमंत्री विजय 28 सितंबर को मदुरै में शुरू करेंगे ‘तायमामन स्वर्ण अंगूठी योजना’, गांधी संग्रहालय का भी करेंगे उद्घाटन September 26, 2026 भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का रविवार से पश्चिम बंगाल का दो दिवसीय दौरा Featured देश भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का रविवार से पश्चिम बंगाल का दो दिवसीय दौरा September 26, 2026