केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने चक्रवात फेंगल से प्रभावित लोगों को राहत सहायता के रूप में राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) से तमिलनाडु को 944.80 करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी दे दी है।
मंत्रालय ने कहा कि अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम (आईएमसीटी) की मूल्यांकन रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद फंगल प्रभावित राज्यों को एनडीआरएफ से अतिरिक्त वित्तीय सहायता स्वीकृत की जाएगी।
चक्रवात से हुए नुकसान का मौके पर आकलन करने के लिए केंद्रीय टीम को तमिलनाडु और पुडुचेरी भेजा गया है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर कहा कि मोदी सरकार चक्रवात फेंगल से उत्पन्न चुनौतीपूर्ण स्थिति के दौरान तमिलनाडु के बहनों और भाइयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
