खगोलशास्त्र के शौकिनों के लिए साल 2025 बेहद रोमांचक होने वाला है, क्योंकि इस साल कई खगोलीय घटनाएं घटने वाली हैं। इन घटनाओं में 12 पूर्ण चंद्रमाओं का दर्शन किया जा सकेगा, जिनमें से तीन सुपरमून और दो चंद्र ग्रहण शामिल होंगे। प्रत्येक पूर्णिमा का अपना खास नाम होता है, जो अक्सर कृषि से जुड़ा होता है।
सुपरमून तब होता है जब चंद्रमा अपने पूर्ण आकार में दिखाई देता है और पृथ्वी के सबसे नजदीक होता है, जिससे यह अपने अधिकतम आकार में दिखता है। इसके साथ ही, साल में दो चंद्र ग्रहण भी होंगे। हम आपको 2025 में होने वाली चंद्र ग्रहण और सुपरमून की तारीखें और समय (via timeanddate.com) बता रहे हैं। यहां दिए गए पूर्णिमा के नाम मुख्य रूप से अमेरिका जैसे देशों में प्रचलित हैं:
- 13 जनवरी को वॉल्फ मून (Wolf Moon) 5:26 p.m. EST पर देखा जाएगा।
- 12 फरवरी को स्नो मून (Snow Moon) का नजारा होगा।
- 14 मार्च को वॉर्म मून (Worm Moon) दिखाई देगा और इस दिन पूर्ण चंद्र ग्रहण भी होगा।
- 12 अप्रैल को पिंक मून (Pink Moon) आसमान में चमकेगा।
- 12 मई को फ्लावर मून (Flower Moon) दिखेगा।
- 11 जून को स्ट्रॉबेरी मून (Strawberry Moon) दिखाई देगा।
- 10 जुलाई को बक मून (Buck Moon) का दर्शन होगा।
- 9 अगस्त को स्टर्जन मून (Sturgeon Moon) देखा जा सकेगा।
- 7 सितंबर को कॉर्न मून (Corn Moon) उदित होगा और इस दिन चंद्र ग्रहण भी होगा।
- 6 अक्टूबर को हारवेस्ट मून (Harvest Moon) आसमान में चमकेगा।
- 5 नवंबर को बीवर मून (Beaver Moon) का नजारा होगा।
- और साल के आखिरी महीने में, 4 दिसंबर को कोल्ड मून (Cold Moon) दिखाई देगा।
इस तरह, 2025 में कई शानदार पूर्णिमा देखने को मिलेंगी, जब चांद अपनी विविध और आकर्षक रूपों में नज़र आएगा।
