राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 प्रदान करेंगी। विश्व शतरंज चैंपियन डी. गुकेश, पेरिस ओलंपिक में दोहरी पदक विजेता मनु भाकर, पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पेरिस पैरालिंपिक में स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार को प्रतिष्ठित मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार पिछले चार वर्षों में किसी खिलाड़ी द्वारा खेल के क्षेत्र में किए गए शानदार और सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।
