प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत न केवल भविष्य के बारे में वैश्विक चर्चाओं के केन्द्र में है, बल्कि इन चर्चाओं का नेतृत्व भी कर रहा है।
कल दिल्ली में एक मीडिया हाउस द्वारा आयोजित शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि भारत को वैश्विक स्तर पर वह स्थान प्राप्त है जो पहले कभी नहीं मिला था। उन्होंने कहा कि भारत पर विश्वास पहले से कहीं अधिक मजबूत है, चाहे वह प्रमुख राष्ट्र हों या वैश्विक मंच।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत 2014 से तीव्र विकास पथ पर अग्रसर है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि मात्र एक दशक में भारत विश्व की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन गया है।
श्री मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत आने वाले वर्षों में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत पहले तीन औद्योगिक क्रांतियों से चूक गया, लेकिन चौथी क्रांति में दुनिया के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार है।
उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि उनकी सरकार ने व्यापार के डर को व्यापार करने में आसानी में बदल दिया है। श्री मोदी ने आगे कहा कि उनकी सरकार निजी क्षेत्र को विकसित भारत बनने की दिशा में भारत की यात्रा में एक प्रमुख भागीदार के रूप में देखती है।
