आमतौर पर यह कहा जाता है कि अगर आप चाहते हैं कि आपका फोन लंबे समय तक चले, तो आईफोन एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि आईफोन की असली लाइफ कितनी होती है। कंपनी के अनुसार, लेटेस्ट आईफोन मॉडल्स को 5 साल तक iOS अपडेट मिलते हैं, यानी आप 5 साल तक इसे बिना किसी परेशानी के चला सकते हैं। इसके अलावा, कंपनी यह भी बताती है कि मॉडल के बंद होने के बाद भी 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते रहते हैं। उदाहरण के तौर पर, अगर आपके पास आईफोन 14 है और कंपनी इसे 2025 में बंद कर देती है, तो आपको 2032 तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते रहने की संभावना है।
