उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज नई दिल्ली में कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी से मुलाकात की। श्री धनखड़ ने फीफा 2022 के लिए कतर की अपनी यात्रा के दौरान मिले गर्मजोशी भरे स्वागत को याद किया। दोनों नेताओं के बीच चर्चा में ऊर्जा, व्यापार, निवेश, संस्कृति और लोगों के बीच आपसी संबंधों सहित द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया।
