ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अपने परिवार के साथ कल नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर पोस्ट में श्री मोदी ने बताया कि उनके बीच कई विषयों पर शानदार बातचीत हुई। उन्होंने यह भी कहा कि श्री सुनक भारत के बहुत अच्छे मित्र हैं और भारत-ब्रिटेन संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए उत्सुक हैं।
