Parental Control on YouTube: बच्चों के लिए यूट्यूब को सुरक्षित बनाएं
आजकल करोड़ों लोग हर दिन यूट्यूब का इस्तेमाल करते हैं। यह ऐप एंटरटेनमेंट के लिए तो पॉपुलर है, लेकिन कभी-कभी इस पर गंदे या अनुपयुक्त वीडियोज भी नजर आ जाते हैं। इससे खासकर बच्चों को फोन देने में डर लग सकता है। लेकिन अब एक आसान तरीका है, जिससे आप इन वीडियोज को रोक सकते हैं और बच्चों को सुरक्षित तरीके से फोन दे सकते हैं।
यूट्यूब पर Restricted Mode सेट करें:
- सबसे पहले, अपने फोन में यूट्यूब ऐप खोलें।
- फिर अपने प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें और सेटिंग्स ऑप्शन में जाएं।
- सेटिंग्स में “General” पर क्लिक करें।
- नीचे स्क्रॉल करने पर आपको “Restricted Mode” का ऑप्शन मिलेगा।
- इस ऑप्शन को ऑन कर दें और फिर “Apply” पर क्लिक करें।
यह सेटिंग ऑन करने के बाद, यूट्यूब फीड पर गंदे वीडियोज आना बंद हो जाएंगे, जिससे आप अपने बच्चों को फोन दे सकते हैं और वे सुरक्षित कंटेंट ही देखेंगे।
सभी वीडियोज के लिए सबटाइटल ऑन करें:
कभी-कभी कुछ वीडियोज में भाषा की समझ में दिक्कत होती है। आप यूट्यूब पर सबटाइटल्स भी ऑन कर सकते हैं ताकि वीडियो की भाषा को आसानी से समझ सकें। इसके लिए:
- जब भी आप कोई वीडियो प्ले करें, आपको वीडियो के नीचे “CC” का ऑप्शन दिखाई देगा।
- इसे ऑन करके, आप वीडियो के साथ टेक्स्ट भी देख सकते हैं और वीडियो का कंटेंट बिना किसी परेशानी के समझ सकते हैं।
अब आप इन सेटिंग्स को लागू कर बच्चों के लिए यूट्यूब का इस्तेमाल और भी सुरक्षित बना सकते हैं।
