रायगढ़, 20 फ़रवरी। पुसौर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत एकताल से हिमांशु चौहान दूसरी बार सरपंच चुने गए हैं। वे नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता का दायित्व निभा रहे हैं। आज एकताल बस्ती में शाल श्रीफल के साथ नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के पदाधिकारियों ने उनका सम्मान किया।
