उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज इस बात पर जोर दिया कि किसी भी देश की सबसे बड़ी संपत्ति उसकी सांस्कृतिक विरासत होती है और सभी पहलुओं में भाषा इस विरासत का सबसे प्रामाणिक स्तंभ है। उन्होंने यह टिप्पणी नई दिल्ली में अपने आवास पर 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए की।
श्री धनखड़ ने कहा कि भाषा साहित्य से परे भी फैली हुई है क्योंकि यह समकालीन परिदृश्यों, मौजूदा स्थितियों और समय की चुनौतियों को परिभाषित करती है और साथ ही ज्ञान और बुद्धि पर भी ध्यान केंद्रित करती है। मातृभाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में भाषा पर काफी जोर दिया गया है।
