CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 90?
काठमांडू, 28 फरवरी। काठमांडू के मौसम में शुक्रवार को अचानक आए बदलाव के बाद त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर विमानों की लैंडिंग में दिक्कतों को देखते हुए आधा दर्जन से अधिक विमानों को भारत के अलग-अलग हवाई अड्डों पर डाइवर्ट कर दिया गया है। काठमांडू में मौसम प्रतिकूल होने के बाद काठमांडू हवाईअड्डे की विजिबिलिटी काफी कम हो गई, जिसके कारण अंतरराष्ट्रीय विमानों की लैंडिंग में दिक्कत आई।
त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा के महाप्रबंधक जगन्नाथ निरौला ने बताया कि विजिबिलिटी कम होने के कारण सुबह दोहा से आए कतर एयरवेज, क्वालालामपुर से मलेशियन एयरलाइंस, बैंकाक से थाई एयरवेज, चीन से चाइना साउदर्न एयर की विमानों को भारत के कोलकाता, दिल्ली और लखनऊ एयरपोर्ट पर भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि विमानों की लैंडिंग के लिए एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी कम से कम 2000 मीटर होनी चाहिए, लेकिन इस समय विजिबिलिटी सिर्फ 1200 मीटर ही है। उनके मुताबिक मौसम में क्रमिक सुधार हो रहा है और विजिबिलिटी भी धीरे-धीरे सुधार रहा है।
कतर एयरवेज के विमान से नेपाल की विदेश मंत्री डॉ. आरजू राणा एक हफ्ते के जेनेवा दौरे से वापस आ रही थी, लेकिन उनके विमान को कोलकाता में लैंड कराया गया है। महाप्रबंधक ने कहा कि अंतराष्ट्रीय उड़ान प्रभावित होने के बाद भी आंतरिक उड़ान सुचारु कर दिया गया है। नेपाल में छोटे विमान से आंतरिक उड़ान होने के कारण कम विजिबिलिटी से ही काम कुचल जाता है।
