प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में कृषि और ग्रामीण समृद्धि पर बजट के बाद आयोजित वेबिनार को वर्चुअली संबोधित करेंगे। एक दिवसीय वेबिनार का उद्देश्य हितधारकों को एक केंद्रित चर्चा में शामिल करना और 2025 के बजट घोषणाओं के प्रभावी कार्यान्वयन की रणनीति बनाना है। यह कृषि विकास और ग्रामीण समृद्धि पर ध्यान केंद्रित करेगा, जिससे बजट में उल्लिखित दृष्टिकोण को साकार करने के लिए एक सहयोगी दृष्टिकोण सुनिश्चित होगा। इस कार्यक्रम में सभी केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे। कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दोपहर कार्यक्रम में अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।
