दुनियाभर के Instagram यूजर्स पिछले कुछ दिनों से अपने फीड पर हिंसक और सेंसेटिव कंटेंट की बाढ़ से परेशान थे। इस पर Meta ने माफी मांगते हुए कहा कि उन्होंने गलती को सुधार लिया है।
हाल ही में, Instagram के यूजर्स के फीड में लगातार हिंसा, गनशॉट्स, गोलीबारी जैसे वीडियो दिख रहे थे, जिससे कई लोग हैरान और परेशान हो गए। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर इस बारे में शिकायत करते हुए पूछा कि क्या सिर्फ उन्हें ही यह समस्या हो रही है। एक यूजर ने लिखा, “क्या इंस्टाग्राम को हो गया है? कुछ ही मिनटों में मेरी फीड में केवल हिंसक और डिस्टर्बिंग वीडियो आ रहे हैं।” वहीं, एक अन्य यूजर ने ट्विटर (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मेटा, ये क्या हो रहा है? मेरे इंस्टाग्राम फीड पर पिछले 8 घंटे से सिर्फ सेंसेटिव कंटेंट आ रहा है। किसी और को भी ये परेशानी हो रही है?”
इस पर Meta ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि तकनीकी समस्या के कारण यह गलती हुई थी और अब इसे ठीक कर लिया गया है। मेटा ने कहा कि वह हमेशा अपने यूजर्स को हिंसक या सेंसेटिव कंटेंट से बचाने की कोशिश करता है, लेकिन कभी-कभी जरूरी मुद्दों पर जागरूकता फैलाने के लिए कुछ ग्राफिक कंटेंट को वॉर्निंग लेबल के साथ दिखाया जाता है।
इस मामले में मेटा ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए यूजर्स से माफी मांगी और दावा किया कि अब फीड पर इस तरह का कंटेंट नहीं दिखेगा।
