iPhone यूजर्स, हो जाइए सतर्क! स्कैमर्स ने अब एक नया तरीका अपनाया है, जिससे वे फेक परचेज ऑर्डर के नाम पर आपको ठगने की कोशिश कर रहे हैं। यह एक खतरनाक स्कैम है जिसमें वे फर्जी मैसेज भेजकर यूजर्स को अपने जाल में फंसाने की कोशिश करते हैं। यदि इस मैसेज में दिए गए नंबर पर कॉल किया जाता है, तो आपकी व्यक्तिगत और संवेदनशील जानकारी स्कैमर्स के हाथ लग सकती है, जिससे डेटा चोरी और आर्थिक नुकसान का खतरा हो सकता है।
कैसे काम करता है यह स्कैम?
इस स्कैम में स्कैमर्स iPhone यूजर्स को एक फेक मैसेज भेजते हैं, जिसमें दावा किया जाता है कि आपकी ऐपल आईडी से एक अनअथॉराइज्ड परचेज़ हुई है। मैसेज में एक नंबर दिया जाता है, जिसे कॉल करके मदद मांगी जा सकती है, लेकिन यह नंबर ऐपल का नहीं होता। जब यूजर इस नंबर पर कॉल करते हैं, तो स्कैमर्स उनके ऐपल आईडी, क्रेडिट कार्ड डिटेल्स और बैंकिंग पासवर्ड जैसी संवेदनशील जानकारी हासिल कर सकते हैं। इस जानकारी का गलत इस्तेमाल कर स्कैमर्स आपके साथ ठगी कर सकते हैं और आपको भारी नुकसान हो सकता है।
कैसे बचें इस स्कैम से?
- अनजान या संदिग्ध नंबरों से आने वाले किसी भी मैसेज को इग्नोर करें। इन पर दिए गए नंबर पर कॉल या लिंक पर क्लिक करने से बचें। ऐपल की ओर से कभी इस तरह के मैसेज नहीं भेजे जाते।
- अगर आपको लगता है कि कोई अनअथॉराइज्ड परचेज़ हुई है, तो अपना अकाउंट खुद चेक करें। अपनी ऐपल आईडी या बैंकिंग ऐप से परचेज हिस्ट्री देख सकते हैं।
- ऐसे मैसेज को स्पैम के तौर पर मार्क करके रिपोर्ट करें। इसके साथ ही, साइबर सिक्योरिटी एजेंसी को भी इस नंबर की जानकारी दें।
- किसी भी अनजान व्यक्ति से OTP, बैंकिंग डिटेल्स या अन्य संवेदनशील जानकारी शेयर करने से बचें।
इस तरह के स्कैम से बचने के लिए हमेशा सतर्क रहें और अपनी जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए इन सावधानियों का पालन करें।
