Chrome यूजर्स के लिए हाई-रिस्क वॉर्निंग, CERT-In ने जारी किया अलर्ट
Google Chrome यूजर्स के लिए सरकारी एजेंसी CERT-In ने एक हाई-रिस्क वॉर्निंग जारी की है, जिसमें कहा गया है कि Chrome के कुछ वर्जन्स में गंभीर खामियां पाई गई हैं, जिनके कारण हैकर्स यूजर्स के डेटा तक पहुंच सकते हैं। यह सुरक्षा खतरा सिर्फ विंडोज और Linux यूजर्स तक सीमित नहीं है, बल्कि Mac यूजर्स भी इससे प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए, अगर आप Google Chrome का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है।
CERT-In ने Chrome में पाई खामियां
CERT-In ने Chrome ब्राउजर के विभिन्न वर्जन्स में पाए गए खामियों को लेकर वॉर्निंग जारी की है। एजेंसी के मुताबिक, इन खामियों का फायदा उठाकर हैकर्स यूजर्स के डिवाइस तक पहुंच बना सकते हैं और डेटा चोरी कर सकते हैं। ऐसे में पुराने वर्जन्स का इस्तेमाल कर रहे यूजर्स को तुरंत अपने Chrome ब्राउजर को अपडेट करने की सलाह दी जा रही है।
अगर आप Linux, Windows, या Mac पर Chrome का उपयोग कर रहे हैं और आपके पास नीचे दिए गए वर्जन्स हैं, तो आपको तुरंत अपडेट करना चाहिए:
- Linux: वर्जन 134.0.6998.35 या इससे पुराना
- Windows: वर्जन 134.0.6998.35/36 या इससे पुराना
- Mac: वर्जन 134.0.6998.44/45 या इससे पुराना
जनवरी में भी जारी की गई थी वॉर्निंग
यह पहली बार नहीं है जब CERT-In ने Chrome ब्राउजर के वर्जन्स में खामियों को लेकर वॉर्निंग जारी की हो। जनवरी में भी एजेंसी ने 132.0.6834.83/8r और 132.0.6834.110/111 से पुराने वर्जन्स का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को चेतावनी दी थी, क्योंकि इन वर्जन्स में ऐसी खामियां थीं जिनसे हैकर्स सिस्टम की सुरक्षा को बाइपास कर सकते थे।
सुरक्षा खतरों से कैसे बचें?
सामान्य तौर पर, यह सलाह दी जाती है कि यूजर्स अपने Chrome ब्राउजर और अन्य ऐप्स को समय-समय पर अपडेट करते रहें। इस तरह न सिर्फ नए फीचर्स का फायदा मिलता है, बल्कि किसी भी सुरक्षा खामी से भी बचा जा सकता है। इसलिए, सुनिश्चित करें कि आपके पास हमेशा Chrome का नवीनतम वर्जन हो, ताकि आप साइबर अटैक्स से सुरक्षित रह सकें।
