भाजपा ने अपने लोकसभा सदस्यों को व्हिप जारी कर आज निचले सदन में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। सूत्रों ने बताया कि व्हिप इसलिए जारी किया गया है क्योंकि सदन में केंद्रीय बजट के संबंध में विभिन्न मंत्रालयों की अनुदान मांगों पर गिलोटिन लागू किया जाना है।