इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए स्वदेशी वायरलेस चार्जर जल्द ही हकीकत बन जाएंगे, जिनकी बैटरी तीन घंटे में 90 प्रतिशत चार्ज हो जाएगी। सीडैक और वीएनआईटी नागपुर की तकनीक को व्यावसायिक रूप से विकसित करने के लिए एक भारतीय फर्म को हस्तांतरित कर दिया गया है।
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस कृष्णन ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय विद्युत इलेक्ट्रॉनिक्स प्रौद्योगिकी मिशन के तहत विकसित प्रौद्योगिकियों के व्यावसायीकरण के लिए उद्योगों के बीच प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर की घोषणा की। सचिव ने कहा कि अनुसंधान को उद्योग सहयोग के साथ वास्तविक दुनिया के अनुप्रयोगों की ओर ले जाना चाहिए। उन्होंने मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत लक्ष्यों को बढ़ावा देने के लिए विद्युत इलेक्ट्रॉनिक्स में स्वदेशीकरण पर जोर दिया।
