प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के 10 साल पूरे होने के अवसर पर मुद्रा योजना के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे। इस कार्यक्रम का प्रसारण आज सुबह 9 बजे किया जाएगा।
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत अब तक 32 लाख करोड़ रुपये से अधिक के 52 करोड़ से अधिक ऋण स्वीकृत किए जा चुके हैं। इस योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में गैर-कॉर्पोरेट, गैर-कृषि, लघु और सूक्ष्म उद्यमों को दस लाख रुपये तक के जमानत-मुक्त ऋण प्रदान करने के लिए शुरू किया था, जिसका उद्देश्य वित्तीय समावेशन को सुविधाजनक बनाना और उद्यमियों को सशक्त बनाना है।
