जगदलपुर, 9 अप्रैल। श्रीजैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गेनाईजेशन द्वारा आज बुधवार सुबह मां दंतेश्वरी मंदिर के सामने जैन समाज के द्वारा भारत के साथ ही दुनिया के 108 देशों में विश्व शांति और सौहाद्र के उद्देश्य से विश्व नवकार महामंत्र दिवस का आयोजन हुआ। इस आयोजन में आज भारत सहित दुनिया के 108 देशों के लोगों ने भाग लिया। आज बुधवार सुबह ठीक 8:01 बजे पर लाखों लोगों ने नवकार महामंत्र का सामूहिक जापकर विश्व कल्याण का संदेश दिया। बताया गया कि नवकार महामंत्र केवल एक धार्मिक मंत्र नहीं है, बल्कि यह आत्मा की शांति और विश्व कल्याण का प्रतीक है। इसके सामूहिक जाप से पूरे विश्व में सकारत्मकता और एकता का संदेश फैलाने का प्रयास है। इस महामंत्र में अर्हत, सिद्ध, आचार्य, उपाध्याय और साधु ये पांच प्रकार की महान आत्माएं श्रद्धेय है। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, पूर्व विधायक संतोष बाफना, महापौर संजय पाण्डे, निगम सभापति खेमसिंह देवांगन, पूर्व महापौर सफिरा साहू सहित सभी समाज के सैकड़ो की संख्या में लाेग उपस्थित रहे।
