सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने थीम संगीत प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा की है, जो वेव्स शिखर सम्मेलन 2025 के भाग के रूप में आयोजित की जा रही 32 चुनौतियों में से एक है। पहला विश्व ऑडियो और वीडियो मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स 2025) इस वर्ष 1 से 4 मई तक मुंबई में आयोजित किया जाएगा।
देश भर से प्राप्त सैकड़ों प्रविष्टियों में से छह विजेताओं का चयन किया गया। एक प्रतिष्ठित निर्णायक मंडल ने विजेताओं का चयन उनकी मौलिकता, संगीतात्मकता और संगीत और नृत्य के लिए WAVES थीम – “भारत की जीवंत लय, शास्त्रीय प्रदर्शनों से लेकर समकालीन बीट्स तक” के साथ संरेखण के कठोर मूल्यांकन के बाद किया। मंत्रालय ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य भारत की विविध संगीत प्रतिभाओं को प्रदर्शित करना था।
