आज पूरी दुनिया में विश्व धरोहर दिवस मनाया जा रहा है। इसे स्मारकों और स्थलों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस भी कहा जाता है। इस वर्ष इस दिवस का विषय है आपदा और संघर्ष से खतरे में धरोहर। हमारे संवाददाता ने बताया कि यह दिवस हर साल 18 अप्रैल को सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहरों के सम्मान और संरक्षण के लिए मनाया जाता है।
