प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के मंदसौर में हुए हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट में श्री मोदी ने उन लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि घायल लोग जल्द ही ठीक हो जाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
